Abhishek Bachchan से अफेयर की खबरों के बीच Nimrat Kaur ने शेयर किया पोस्ट, आग में घी डालने का काम कर रहा है एक्ट्रेस का ये रिल

एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) पिछले कुछ समय से तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. खबर ये चल रही है कि दोनों के बीच एक्ट्रेस निमरत कौर (Nimrat Kaur) आ गई हैं. वहीं, अब इन सबके बीच निमरत कौर (Nimrat Kaur) ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किए है, जिससे अफेयर की खबरों को हवा मिल रही है. एक्ट्रेस ने एक रील शेयर की है, जिसमें उन्होंने ऐसी बातें कही हैं कि रील मिनटों में पॉपुलर हो गई है.

अपने शानदार अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल करने वाली निमरत कौर (Nimrat Kaur) ने अफवाह फैलाने वाले लोगों पर पलटवार किया है. एक्ट्रेस ने एक रील शेयर करते हुए वीडियो में कहा कि दोस्ती ऐसी होनी चाहिए, जिससे लोगों को जलन हो. इस रील में निम्रत फर्श पर बैठकर ट्रेंडिंग डायलॉग पर लिप-सिंक करती नजर आ रही हैं. उनके पीछे उनकी बिल्ली बिस्तर पर आराम से बैठी नजर आ रही है.

निमरत कौर (Nimrat Kaur) वीडियो में कहती नजर आ रही हैं- ‘दोस्ती इतनी मजबूत होनी चाहिए कि लोगों को इन्हें देखकर जलन हो. ‘हाँ’ क्यों, ऐडा. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘मेरे और केसी (करम चंद) के बीच दोस्ती हो गई है. अपने BFF को टैग करें! इससे पहले, ‘एयरलिफ्ट’ स्टार ने अपनी इंस्टा स्टोरीज़ पर राम दासन की सकारात्मक पंक्ति भी साझा की थी. नोट में लिखा था- ‘हमारी यात्रा जीवन में अधिक गहराई से शामिल होने और फिर भी इससे कम जुड़े रहने के बारे में है.’

दरअसल, निमरत कौर (Nimrat Kaur) इन दिनों अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं. अफवाह है कि वह अभिषेक के साथ रिलेशनशिप में हैं और फिल्म ‘दसवीं’ की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए. ‘दसवीं’ साल 2022 में रिलीज हुई थी.

अफेयर पर क्या बोलीं निम्रत?

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने निमरत कौर (Nimrat Kaur) पर अभिषेक और ऐश्वर्या राय की शादी तोड़ने का भी आरोप लगाया है. वहीं, निमरत ने मीडिया से बात करते हुए अफवाहों पर कहा कि वह कुछ भी करें, लोग वही कहेंगे जो वे कहना चाहते हैं. अफवाहों को रोकना संभव नहीं है इसलिए वह अपने काम पर ध्यान देना चाहते हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *