रूस के हमले के बीच यूक्रेन ने भारत से मांगी मदद, बोले – पुतिन से फ़ौरन बात करें पीएम मोदी

नई दिल्ली: यूक्रेन में युद्ध संकट से निपटने की कोशिश के बीच भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने पीएम नरेंद्र मोदी से इस मामले में दखल देने और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बात करने का अनुरोध किया है। बता दें कि यूक्रेन के विद्रोही क्षेत्रों डोनेट्स्क और लुहान्स्क समेत नवगठित डोनबास में ‘विशेष सैन्य’ अभियानों के बहाने रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है।

यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने कहा कि, ‘भारत के रूस के साथ विशेष ताल्लुक हैं और नई दिल्ली इस संकट को नियंत्रित करने में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकती है। हम पीएम नरेंद्र मोदी से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और हमारे राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से फ़ौरन  संपर्क करने का अनुरोध करते हैं।’ रूस द्वारा कीव और खार्किव पर लगातार हो रहे मिसाइल हमलों के बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने गुरुवार को मार्शल लॉ का आदेश दिया, जिससे उनकी सेना को खुली छूट मिल गई है।

वहीं, रूस की नेवी पहले ही मारियुपोल और ओडेसा के तटों पर उतर चुकी है, जबकि खार्किव और कीव में सैन्य प्रतिष्ठानों पर लगातार हवाई हमले हो रहे हैं। यूक्रेन के सैन्य बुनियादी ढांचे और वायु सेना को बेअसर करने के लिए रूस सटीक हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है। सैन्य प्रगति नाटो के रूप में उभरी और यूरोपीय संघ UNSC में दूसरी आपातकालीन बैठक में रूस पर पूर्ण प्रतिबंधों को लेकर विचार कर रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *