देश प्रदेश में किल्लत के बीच अब चोर एलपीजी सिलेंडर की चोरी

रायपुर। देश प्रदेश में किल्लत के बीच अब चोर एलपीजी सिलेंडर की चोरी करने लगे हैं। कल रात न्यू राजेन्द्र नगर इलाके के बजाज के एक घर से सिलेंडर चोरी कर लिया। सेक्टर 7 निवासी रितेश उप्पल (47) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दीवार फांदकर घुसे अज्ञात चोर आंगन में रखा सिलेंडर ले भागे। रितेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 331-4,305 का मामला दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़े चोरों की नजर अब गैस सिलेंडर पर, गोदाम से 76 नग उड़ाए

सोशल मीडिया में ईंधन गैस की किल्लत और मारामारी के बीच चोरों ने एक गोदाम का ताला तोड़कर 76 गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौलिया स्थित मिठौरा इंडेन गैस सेवा के गोदाम में शुक्रवार की रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गैस एजेंसी संचालक ने चौक थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मिठौरा इंडेन गैस सेवा का गैस गोदाम मिश्रौलिया गांव के उत्तर तरफ स्थित है। गोदाम इंचार्ज नागेन्द्र यादव ने शनिवार को एजेंसी संचालक को सूचना दी कि शुक्रवार की रात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ दिया और 76 सिलेंडर उठा ले गए। इनमें से 12 भरे हुए, जबकि 64 खाली थे। एजेंसी संचालक ने चौक थाने में लिखित शिकायत देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर सीओ निचलौल बसंत सिंह और थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने गोदाम का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *