अम्बिकापुर,छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा संचालित हाई स्कूल मुख्य परीक्षा के अंतर्गत 4 अप्रैल 2022 को गृह विज्ञान की परीक्षा जिले के 16 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे द्वारा गठित दल ने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केन्द्र में व्यवस्थित ढंग से परीक्षा होना पाया गया।