पौधारोपण के साथ, उन्हें बचाने की भी ले हम सभीजिम्मेदारी : गौतम अग्रवाल युवा नेता रायगढ़

पूर्व जिला भाजपा महामंत्री गुरविंदर सिंह घई ने जननेता स्व. रोशनलाल के नाम किया पौधरोपण

जननेता रोशनलाल अग्रवाल की स्मृति में झलमला में किये गये विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधों का वृहद पौधरोपण

20 जून को पूर्व विधायक स्व.रोशनलाल की जन्म जयंती पर रायगढ़ शहर सहित जिले के विभिन्न स्थानों में होंगे रचनात्मक तथा सेवा के कार्य

सक्ती– रायगढ़ शहर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, छत्तीसगढ़ प्रदेश के कर्मठ समाजसेवी, वरिष्ठ पत्रकार,जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल की जयंती 20 जून के उपलक्ष्य में उनकी स्मृति में राष्ट्र के नाम पौधारोपण 19 जून, रविवार को कोड़ातराई मंडल के ग्राम झलमला हाई स्कूल मैदान में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम किया गया

जिसमे लगभग 200 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए है। जिसमे नीम, गुलमोहर, करंज, अमरूद व सीताफल आदि पौधे शामिल है। इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता गौतम अग्रवाल, पूर्व जिला महामंत्री गुरविंदर सिंह घई, पूर्व रायगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष रमेश छपरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अफरोज डायमंड, पूर्व मंडल महामंत्री संजय पल्लु बेरीवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नितेश सोनी, मनीष सोलंकी, ए के सोम, कोड़ातराई मंडल के सक्रिय नेता द्वय आकाश गुप्ता, संजय सिंह ठाकुर, ललित गुप्ता, पुसौर मंडल से जगन्नाथ प्रधान, ईश्वर गुप्ता, झलमला सरपंच चंपा सिदार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं, युवाओं व किसानों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ

भाजपा युवा ब्रिगेड गौतम अग्रवाल ने कोड़ातराई मंडल के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं साथियों सहित उपस्थित आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम केवल पौधे लगाएं ही नहीं बल्कि उसे बचाये भी। इस वर्ष हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगावें और उसे जिम्मेदारी के साथ बचाये भी। हम सब लोग भी एक पौधा राष्ट्र के नाम रोपित कर आम जनता में जागरूकता व सकारात्मकता का संदेश प्रसारित करें

 

पूर्व जिला भाजपा महामंत्री गुरविंदर सिंह घई ने कार्यकर्ताओं को कहा कि आज पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। रायगढ़ जिला औद्योगिक जिला का हब बन चुका है। जिसके कारण पर्यावरण बहुत तेजी से प्रदूषित हो रहा है। आज हम जागरूक नही हुए तो बहुत देर हो जाएगी। शुद्ध हवा का मोहताज हो जाएंगे। अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर के ही पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है और जनसहभागिता के माध्यम से वृक्षारोपण जैसे वृहद कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। यही जननेता रोशनलाल अग्रवाल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में उनके नाम से एक पौधरोपण कर उनकी यादों को जीवंत कर दिया। साथ ही रोशन भैया जी के द्वारा एक अभियान चलाकर कैसे पौधे रोपे जाते थे। उन पर विशेष प्रकाश डाला

युवा समिति ने भी किया पौधरोपण

झलमला हाई स्कूल मैदान में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में युवाओं ने बड़ी उत्साह के साथ भाग लिया। जहाँ उनके द्वारा पौधे रोपे गए वही उसे बचाने का भी संकल्प लिया गया। उन्होंने युवा नेता गौतम अग्रवाल के जनसरोकार के कार्य से प्रेरित होकर सभी पौधों को बचाने का संकल्प लिया है। साथ ही सामाजिक कार्यो में सदैव साथ देने व वादा किया।

 

इनकी गौरवमयी उपस्थिति में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

इस अवसर पर विशेष रूप से ग्राम पंचायत एकताल सरपंच हिमांशु चौहान, झलमला के उपसरपंच रमेश पटेल, सरदार मांगी सिंह, सरदार पाली सिंह, पूर्व जनपद सदस्य गुणमणि यादव, सक्रिय युवा उत्तम पटेल, नरेंद्र सिंह, महेश गुप्ता, बोधराम साव, कैलाश साव, गोपाल साव, शिव प्रसाद पटेल, रामेश्वर पटेल, विजय पंडा, रंजु साव, हेमंत गुप्ता, सफेद चौहान, राजेश गुप्ता, गोपी सिदार, विजय, नारायण साव, दयाराम सिदार, गुरु चरण गुप्ता, देवलाल साव, मनोज पटेल, दयाराम पटेल, उमाशंकर गुप्ता, अर्जुन सिदार, हेमलाल मिरधा, राजू सिदार, छवि सिदार, उजागर प्रधान, पुरुषोत्तम सिदार अमन गुप्ता, लव सिदार,इंद्रजीत मिरधा, अमर सिदार, बंटी सिदार, पांडव प्रधान, ठण्डाराम, शंकर, जलंधर डनसेना, सनातन प्रधान, गोपी पटेल, कुमार मणि, रवि आदि उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *