तिल्दा पुलिस ने सिमगा ब्लॉक के एक शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ..। 15 दिन पहले प्रार्थी शिक्षिका ने आरोपी के विरुद्ध तिल्दा नेवरा थाना में एफ आई आर दर्ज कराया था..। उसके बाद से शिक्षक फरार था। मिली जानकारी के अनुसार सिमगा ब्लॉक के झीपन स्कूल में पदस्थ शैलेष कुमार वर्मा.का खपराडीह स्कूल के समन्वयक शिक्षक से मीटिंग की बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में एक दूसरे के खिलाफ टीका टिप्पणी करते रहे। विवाद इतना बढ़ गया कि शैलेष कुमार वर्मा ने खपराडीह स्कूल के समन्वयक शिक्षक की पत्नी के नाम पर उसी व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक में अश्लील टिप्पणी करते हुए मैसेज कर दिया।शैलेष कुमार वर्मा के द्वारा की गई अश्लील टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए खपराडीह स्कूल के समन्वयक शिक्षक की पत्नी जो कि पेशे से उसी ब्लॉक में एक स्कूल में शिक्षिका है ने तिल्दा पुलिस थाने में शैलेंस के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करा दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से शैलेष कुमार वर्मा फरार हो गया था,सोमवार को तिल्दा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ग्राम सुुहेला का रहने वाला शैलेश वर्मा. कहने को शिक्षक के पद पर कार्यरत है बावजूद उसके वह दो प्राइवेट स्कूल का संचालन करता है। बताया जाता है कि भी इस शिक्षक पर आरोप है कि इनके द्वारा छात्राओं को स्कूल की छुट्टी हो जाने के बाद भी देर शाम तक रोक लेते हैं। जिसके कारण पलकों में रोष व्याप्त है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुशार आरोपी समन्वयक शिक्षक शैलेष कुमार वर्मा को जिला शिक्षअधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
