अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा द्वारा विकलांग सामूहिक विवाह में दी गई उत्कृष्ट सेवाओ एवम सहयोग के लिए मिला शाखा को सम्मान

शाखा अध्यक्ष रिंकू अग्रवाल के नेतृत्व में शाखा कर रही निरंतर सेवा एवम रचनात्मक कार्य

सक्ती-अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शक्ति शाखा ने 27 मार्च को शक्ति की हटरी धर्मशाला में संपन्न हुए अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के विकलांग सामूहिक विवाह में जहां अपना योगदान देते हुए उपरोक्त कार्यक्रम में दो दिवस तक उपस्थित होकर अपनी सेवाएं दी

तो वही अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा की अध्यक्ष रिंकू अग्रवाल के नेतृत्व में उपरोक्त सम्मेलन में नव युगल जोड़ों को उपहार सामग्री के रूप में सुहाग पिटारी,नगद सहयोग राशि, सहित भारत स्काउट गाइड के बच्चों को भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए नगद सम्मान राशि के रूप में 2600/- रुपए प्रदान किए गए तथा इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा की अध्यक्ष रिंकू अग्रवाल के नेतृत्व में शाखा सचिव सुमन अग्रवाल, उपाध्यक्ष  उषा आनंद अग्रवाल, मीना राजकुमार अग्रवाल, सारिका अग्रवाल,  मीनू संजय अग्रवाल,  रिंकी राधे श्याम अग्रवाल,  रीना गेवाडीन,  उषा अमर अग्रवाल, सीमा गोयल, बिंदु नरेश अग्रवाल, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई की अध्यक्ष उषा अग्रवाल, प्रांतीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख संगीता खेतान, प्रांतीय उपाध्यक्ष सरोज राजेश अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष  मीना अरुण अग्रवाल, सह सचिव मीना दिलीप अग्रवाल सहित सभी सदस्य मौजूद रहे

तथा इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा के सदस्यों ने सभी नव युगल जोड़ो को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए दिनभर कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना सहयोग भी प्रदान किया, साथ ही इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा की अध्यक्ष रिंकू आनंद अग्रवाल ने कहा कि आज विकलांग चेतना परिषद द्वारा जो सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है, उसके लिए परिषद के आग्रह पर हमारी शाखा के सदस्यों ने उपस्थित होकर अपनी सेवाएं प्रदान की है,साथ ही इस विवाह के आयोजन में शामिल होकर वे सभी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हैं, कि उन्हें दिव्यांगों की सेवा का अवसर मिला

रिंकू आनंद अग्रवाल ने कहा कि उनकी शाखा द्वारा निरंतर सेवा के काम हो, रचनात्मक कार्य हो, जनहित का कार्य हो, सदैव अग्रणी होकर अपना योगदान दिया जाता है, साथ ही इस अवसर पर विकलांग सामूहिक विवाह की आयोजक संस्था अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद की ओर से भी अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा द्वारा दी गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *