शक्ति क्षेत्र में गौ सेवा के कार्यों में लगे सदस्यों का भी किया गया सम्मान
प्रांतीय अध्यक्ष उषा अग्रवाल ने अपना कार्यकाल पूर्ण होने पर कहा– सभी महिला सदस्यों के सहयोग के लिए सदैव रहूंगी आभारी
सक्ती-अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति द्वारा होली मिलन समारोह एवं फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों द्वारा एक दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई तो वही गौ सेवा समिति के कार्यों को देखते हुए शाखा द्वारा 2100/-रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की गई
एवं इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की अध्यक्ष उषा अग्रवाल के 31 मार्च 2022 को प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में सफलतम कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें शाखा की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई, साथ ही उषा अग्रवाल के कार्यकाल को एक सेवा कार्यों के रूप में जाने जाने वाला कार्यकाल बताया तथा इस अवसर पर नए सदस्यों का स्वागत किया गया तो वही होली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न प्रकार के गेमो का भी आयोजन किया गया

जिसमें प्रमुख रुप से उषा अग्रवाल, सचिव आशा गोयल, महिला सशक्तिकरण प्रमुख संगीता खेतान, बाल विकास प्रमुख अरुणा दिनेश अग्रवाल,शक्ति शाखा की सचिव सुमन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संगीता खेतान,समिति के सदस्य गण प्रेमलता कथुरिया, रिंकी अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, ममता अग्रवाल, किरण अग्रवाल , रश्मि अग्रवाल, साधना अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, उषा अग्रवाल, कविता मनीष गोयल, सारिका अग्रवाल, कमला सुनील गोयल सहित सदस्यगण मौजूद रहे

एवं कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने उत्साह के साथ इस आयोजन में अपनी भागीदारी करी तथा राष्ट्रीय स्तर पर शक्ति शाखा को भी सर्वश्रेष्ठ शाखा के सम्मान से नवाजे जाने पर भी सभी सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं इस अवसर पर उषा अग्रवाल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में विगत कोरोना काल मे अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने प्रदेश सहित अपनी सभी शाखाओं के माध्यम से सेवा के काम, रचनात्मक कार्य, जनहित के कार्य तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार समस्त कार्यक्रमों का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया है, तथा इन सभी के लिए मैं सदस्यों की आभारी हूं, कि उन्होंने मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर हमारे संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अपना अहम योगदान दिया तथा आगे भी हम इसी तरह से पूरी सक्रियता एवं निष्ठा के साथ अपने संगठन को बढ़ाने की दिशा में अपना योगदान देंगे ऐसा मैं आप सभी से अपेक्षा करती हूं, अंत में सभी आगंतुक सदस्यों का आभार प्रदर्शन किया गया