अपनी सहेली की शादी में देशी ठुमके लगाती हुई नज़र आई आलिया भट्ट

बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल ही में अपनी स्कूल फ्रेंड मेघना गोयल के विवाह में शामिल हुई। आलिया ने इस विवाह में जमकर एन्जॉय किया और इसी विवाह से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह जस्टिन बीवर के गाने पर डांस करती  हुई दिखाई दें रही है। अंग्रेजी गाने पर देसी ठुमके लगा रहीं आलिया भट्ट  बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही है। उन्होंने सिल्वर शिमरी आउटफिट लिया है और मिनिमल मेकअप कर रखा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें: सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली आलिया भट्ट ने  विवाह के उपरांत अपनी दोस्त की एक फोटो भी इंस्टा स्टोरी में साझा कोई थी। आलिया भट्ट की उनकी दोस्तों के साथ कई फोटोज भी इंटरनेट पर वायरल होने लगी है। तमाम फैन पेजों पर ये तस्वीरें साझा की जा रही हैं। आलिया भट्ट ने सिल्वर जूलरी पहनी है जो बहुत ही कमाल की लग रही है।
आलिया ने अंग्रेजी गाने पर लगाए देसी ठुमके: अभिनेत्री ने पहले तो अपने बालों को पीछे की तरफ बांधा हुआ था लेकिन फिर बाद में उन्होंने इन्हें खोल दिया है। आलिया भट्ट की डांस परफॉर्मेंस की बात करें तो ये एक ग्रुप परफॉर्मेंस थी जिसमें वह जस्टिन बीवर के गाने Peaches and Baby पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है। आलिया भट्ट के साथ उनकी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर, अनुष्का रंजन, तान्या साहा गुप्ता, देविका आडवाणी, रिया चटर्जी, कृपा मेहता और दिशा खाटवानी भी दिखाई दे रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *