हॉलीवुड डेब्यू फिल्म को लेकर नर्वस हैं आलिया भट्ट

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने के बाद अब आलिया भट्ट हॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अब जानकारी आ रही हैं कि एक्ट्रेस अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हो गई हैं, लेकिन शूटिंग पर जाते वक्त आलिया थोड़ी नर्वस हो गई हैं।

एक्ट्रेस के फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग में शामिल होने की जानकारी खुद आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के साथ पोस्ट साझा कर दी है। तस्वीर में एक्ट्रेस सेल्फी लेती हुई दिख रही हैं, इस दौरान वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस सेल्फी को इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर आलिया ने लिखा, और मैं अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए जा रही हूं। मैं बार-बार एक न्यू कमर की तरह महसूस कर रही हूं और बहुत नर्वस हूं। मेरे लक के लिए विश करें।

वहीं, आलिया की इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकार उनकी पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और का हौसलाफजाई कर रहे हैं। अभिनेता अर्जुन कपूर ने उन्हें इंटरनेशनल खिलाड़ी बताया है, जबकि एक्ट्रेस की मां सोनी राजदान, रिदधिमा कपूर साहनी, पूजा भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर और मनीष मल्होत्रा ने भी कमेंट कर एक्ट्रेस को सपोर्ट किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *