छग मौसम विभाग का अलर्ट, बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की जताई आशंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने फिर करवट फेरी है। मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का असर रहेगा। प्रदेश में आज भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड भी चल सकता है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम-रात को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम 40°C और न्यूनतम तापमान 28°C रहने की संभावना है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *