अक्षय ने खत्म की फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी फिल्मों को बहुत जल्दी खत्म कर लेते हैं। वह एक साल में कई फिल्मों की शूटिंग कर लेते हैं और बैक-टू-बैक धमाकेदार फ़िल्में देते हैं। इन दिनों भी वह लगातार अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग को पूरा कर रहे हैं। अब सामने आई जानकारी के अनुसार उन्होंने अपनी आगामी फिल्म रक्षा बंधन की शूटिंग को पूरा कर लिया है। जी हाँ, इस बारे में जानकारी खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म निर्देशक के साथ एक तस्वीर शेयर कर दी है। इसी के साथ ही अक्षय ने यह भी बताया है कि फिल्म रक्षा बंधन की शूटिंग खत्म होना उनके लिए एक कड़वा एहसास है। आप देख सकते हैं उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो फिल्म रक्षा बंधन के निर्देशक आनंद एल राय के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो में दोनों बातचीत के दौरान हंसते हुए दिख रहे हैं।

इस खूबसूरत फोटो को ट्विटर पर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने एक इमोशनल कैप्शन लिखा है। वह लिखते हैं, ‘यहां हम सभी ने फिल्म रक्षा बंधन की शूटिंग को पूरा कर लिया है।’ ‘रक्षा बंधन की शूटिंग हमने ऐसे हंस कर की जैसे कल नहीं है। आर्श्चय ये है कि कल रात हमने इस फिल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया है। लेकिन दुख इस बात का है कि अगला दिन, नया दिन होगा और नए रोलर कोस्टर के लिए रवाना होगे।’
आपको बता दें कि आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म रक्षा बंधन में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैं। भूमि इस फिल्म में उनकी बहन के किरदार में हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *