बॉलीवुड अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनकी ये फिल्म में इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। फिल्म की रिलीज डेट पास आते ही फिल्म निर्माता की टीम प्रमोशन में जुट गई है।
अब अक्षय कुमार और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर फिल्म के प्रमोशन के लिए बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी पहुंचे हैं। जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और गंगा जी की महा आरती में भी शामिल हुए। अब वाराणसी से अक्षय कुमार का एक वीडियो समाने आया हैं, जिसमें अभिनेता अचानक गंगा जी में छलांग लगाते हुए दिख रहे हैं।
इससे पहले अभिनेता ने वाराणसी से एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनके हाथों में एक पूजा की थाली दिख रही है। तस्वीर को देख कर मालूम होता है कि अभिनेता ने वाराणसी स्थित घाट पर गंगा जी की महा आरती में शामिल हुए हैं, बल्कि उन्होंने खुद गंगा जी की आरती भी की है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, हर हर महादेव।