क्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म सेल्फी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच एक्टर को लेकर कुछ कॉन्ट्रोवर्सी भी देखने को मिली। हाल ही में अक्षय अपने कनाडा नागरिकता को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे। अब एक्टर अपने फॉरेन टूर को लेकर खबरों में बने हुए हैं।
अक्षय कुमार के साथ उनके फॉरेन टूर द एंटरटेनर्स पर चार हसीनाएं भी जाएंगी। इस लिस्ट में नोरा फतेही, दिशा पाटनी, मौनी रॉय और सोनम बाजवा का नाम शामिल है। हाल ही में अक्षय इन चारों एक्ट्रेसेस के साथ कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में पहुंचे।
द कपिल शर्मा शो में अक्षय कुमार अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने अक्सर जाते हैं और उनकी एंट्री से शो में कॉमेडी का लेवल हर बार बढ़ जाता है। कपिल शर्मा जितना अक्षय की टांग खींचाई करते हैं उतना ही खिलाड़ी कुमार भी कॉमेडियन की खिल्ली उड़ाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने साथ आईं चारों एक्ट्रेसेस का मजाक उड़ा दिया।
द कपिल शर्मा शो का एक प्रोमो मेकर्स ने शेयर किया है। प्रोमो में अक्षय के साथ नोरा, मौनी और सोनम खड़ी नजर आ रही हैं। इस बीच एक्टर मौनी की बात करते हुए कहते हैं, “मौनी रॉय, इनकी अभी-अभी शादी हुई है। इन्होंने नागिन का किरदार निभाया था। इनको इस बात का डर रहता है कि लोग इनके पति को गिफ्ट में बीन दे देते हैं।” अक्षय के इस मजाक पर मौनी का मुंह बना गया और एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, “आप बहुत बुरे हैं।” वहीं, शो में मौजूद दर्शकों की हंसी छूट गई।
मौनी रॉय के बाद अक्षय कुमार ने सोनम बाजवा की भी खिल्ली उड़ाई। एक्ट्रेस के बार में बताते हुए अक्षय ने कहा, “ये पहले एयर होस्टेस थीं, इन्हें लेकर हमे टेंशन रहती है कि कही फ्लाइट में कोई बेल बजाए और ये न उठकर चली जाए। फिर हमें रोकना पड़े रुक तेरे लिए नहीं बजाई है, बैठ तू।”