अपनी फोटोज शेयर कर अक्षरा ने दिया बहुत प्यारा कैप्शन

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने महिला दिवस के अवसर पर अपनी खूबसूरत तस्वीर साझा की है. इस फोटो में वह लहंगे में दिखाई दे रही हैं जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं. अक्षरा ने तस्वीर साझा कर लिखा, कोई पूछे तो रंजिश कहना, कोई पूछे तो यारी. कोई पूछे हसरत क्या है? बोलना सीखी है अय्यारी. कोई पूछे तो बंदिश कहना, कोई पूछे तो हूं मैं नारी कोई पूछे हसरत क्या? कहना उड़ना है इस बारी बस उड़ना है इस बारी.

अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री हैं. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट मूवी दी हैं. अभिनेत्री होने के साथ-साथ अक्षरा सिंह एक बेहतरीन गायिका भी है. कुछ दिनों पहले खेसारी के साथ उनका गाना बवाल करेंगे रिलीज हुआ था जो खूब वायरल होने लग गया.

जानकारी मिली है कि अक्षरा बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थीं. शो में उनको बहुत पसंद किया गया था. भले ही वह शो नहीं जीत पाईं, लेकिन उनकी पॉरपुलैरिटी बहुत बढ़ गई थी.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *