साल 2015 में रिलीज हुई अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम को अपनी कहानी के लिए काफी पसंद किया गया था। इस थ्रिलर-मर्डर मिस्ट्री में फिल्म की कहानी एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है। फिल्म में ऑन स्क्रीन अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाने वाली एक एक्ट्रेस इशिता दत्ता अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रहती हैं।
अब इशिता ने पूल से बेहद बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो अपने पति वत्सय सेठ के साथ नजर आ रही हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस टू पीस पहने हुए अपने पति की बाहों में चिल कर रही हैं और इस प्यार भरे मोमेंट्स को खुलकर जीती हुई दिख रही हैं।
इशिता सेठ ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर सनी लियोनी के फेमस सॉन्ग की लाइनें लिखी हैं। उन्होंने लिखा, क्योंकि आज ब्लू है पानी पानी पानी….। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस तस्वीरों पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आपको बता दें, इशिता दत्ता फेमस एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की छोटी बहन है। जिन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वहीं, उनका कई विवादों से भी नाता रहा है।