कान में दिखा ऐश्वर्या का ड्रमैटिक लुक, ब्लैक 3D फ्लावर गाउन से लेकर हॉट पिंक सूट तक…

हमेशा अपने शानदार लुक से कान के रेड कार्पेट पर सभी को आकर्षित करने वाली, बॉलीवुड की नीली आंखों वाली सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म फेस्टिवल के 75वें एडिशन में भी कुछ ऐसा ही कर रही हैं। एश्वर्या के दोनों लुक, 3डी फ्लॉवर वाले डॉल्चे एंड गोबाना ब्लैक गाउन और हॉट पिंक वेलेंटीनो पैन्टसूट कमाल के थे।

कान फेस्टिवल में इससे पहले, डिज़ाइनर माइकल सिन्को, आशी स्टूडियो, जियोर्जियो अरमानी और एली साब में ऐश्वर्या की शानदार अपीरियंस ने फैशन जगत को हैरान कर दिया था। यह डीवा फैन्स और फैशन के प्रति उत्साही लोगों को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

कान 2022 में अपनी पहली उपस्थिति में मीडिया बातचीत के लिए, ऐश्वर्या ने एक हॉट पिंक रंग का सिंगल-ब्रेस्टेड ब्लेज़र को चुना, जिसमें आगे की तरफ बटन थे और वर्जिन ऊन और रेशमी कपड़े से बना था। इस अटायर को इटली में बनाया गया था। ब्लेज़र के साथ मैचिंग हॉट पिंक ट्राउज़र भी थे, जिसका फिट स्ट्रेट था, वेल्ट पॉकेट, फ्रंट ज़िपर, हुक था। ट्राउज़र भी पर्जिन वूल और सिल्क के कपड़े की थी।

एश्वर्या ने अपना लुक हॉट पिंक हील्स के साथ पूरा किया था। बालों को उन्होंने मिड पार्ट कर सिल्की स्ट्रेट रखा था। एश्वर्या को सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट आस्था शर्मा ने स्टाइल किया था। उनके मेकअप की बात करें, तो एश्वर्या ने हॉट पिंक लिप्सटिक, रोज़ी ब्लश और चीक हाइलाइटेड, आंखों में काजल और मस्कारा था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *