ऐश्वर्या राय बच्चन और दीपिका पादुकोण ने कान फिल्म फेस्टिवल में हर बार की तरह इस बार भी अपनी चमक बिखेरी। ऐश्वर्या राय ने इस बार भी रेड कार्पेट पर धांसू एंट्री मारी और अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। रेड कारपेट के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन के दो और लुक सामने आए, जिसके लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा था। ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन रेड कारपेट पर पहुंचकर हर किसी की शिकायत दूर करने की पूरी कोशिश की है। तो वही दीपिका पादुकोण ने अपने रेड हॉट लुक से हर किसी को मदहोश कर दिया। उन्होंने ट्रोल्स का मुंह तो बंद किया ही साथ ही रेड कार्पेट पर चार चांद भी लगा दिए।
दीपिका पादुकोण, कान फिल्म फेस्टिवल 2022 के तीसरे दिन रेड गाउन में जमकर पोज देती हुई नजर आईं। इस लुक में लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया। रेड गाउन में दीपिका पादुकोण काफी क्लासी लग रही हैं। दीपिका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट किया है, दीपिका आप सबसे हसीन हो। तो एक ने लिखा ‘आपके इस लुक ने तो सबकी बोलती ही बंद कर दी’।
बता दें कि कान फिल्म फेस्टिवल 2022 का तीसरा दिन काफी शानदार रहा। फिल्म आर्मगेडन टाइम के प्रीमियर से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन भी रेड कारपेट पर धमाल मचाती हुई नजर आईं। कान फिल्म फेस्टिवल 17 मई से 28 मई तक चलेगा और इस बार का ये आयोजन भारत के लिहाज से काफी खास रहने वाला है।