बॉलीवुड मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की तरह ही उनकी बेटी आइरा खास हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। आइरा बॉलीवुड के फेमस स्टार किड्स की लिस्ट में गिनी जाती हैं। बिन बॉलीवुड डेब्यू के ही आइरा की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। आइरा फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को शेयर करने में जरा भी गुरेज नहीं करती हैं। फिर चाहे वो उनकी लव लाइफ ही क्यों न हो। आइरा बीते काफी वक्त से नूपुर शिखरे को डेट कर रही हैं। वह अक्सर ही ब्वॉयफ्रेंड संग अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। वहीं इसी बीच एक बार फिर से आइरा ने नूपुर संग अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं जिसे आप भी बस देखते रह जाएंगे। यहां देखें तस्वीरें…
आइरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर फिर से ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ बोल्ड तस्वीरें शेयर कर आग लगा दी है। आइरा इन तस्वीरों में नूपुर के साथ पूल में बिकिनी पहन मस्ती करती दिख रही हैं। आप देख सकते हैं कि वह पूल में बिकिनी पहन नूपुर के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। इस दौरान आइरा बिकिनी में काफी हॉट लग रही हैं और ब्वॉयफ्रेंड संग कोजी होती नजर आ रही हैं। इसके अलावा आइरा ने कई और तस्वीरें भी शेयर की हैं। वो कभी पूल तो कभी बेडरूम में नुपूर के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि आइरा, नुपूर पर किस तरह से प्यार लुटा रही हैं। बता दें कि ये तस्वीरें आइरा ने नुपूर के साथ दो साल पूरे होने पर शेयर की हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘वास्तव में दो साल हो गए हैं लेकिन ऐसा लगता है कि यह हमेशा से ऐसा ही था। मैं तुमसे प्यार करता हूं, वास्तव में जितना मैं प्यार करने में सक्षम हूं मैं उतना करती हूं, शुक्रिया सब कुछ के लिए।’
आइरा खान की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करते दिख रहे हैं। इस पर कमेंट कर लोग आमिर को भी भला बुरा सुनाते दिख रहे हैं।