एअर इंडिया विमान हादसे में बचे यात्री विश्वास कुमार रमेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल अस्पताल में मुलाकात की है। प्रधानमंत्री ने रमेश का हालचाल जाना है। अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया।
इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल एक यात्री के जिंदा बचने की बात आई है। बाकी सभी लोगों की मौत हो गई है।
प्लेन की सीट नंबर 11-A पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है। एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल हैं। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।
गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी सवार थे, उनका भी निधन
हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi meets the lone survivor of yesterday's #AirIndiaPlaneCrash.
241 of 242 who were onboard the plane lost their lives.
(Source – DD) pic.twitter.com/tVXoscmOPE
— ANI (@ANI) June 13, 2025
#WATCH | The wreckage of the AI-171 plane hangs from BJ Medical College's building, which it crashed into soon after take-off from Ahmedabad airport yesterday
PM Modi visited the plane crash site today to assess the ground situation.
(video source: DD) pic.twitter.com/ScTDNv5nYz
— ANI (@ANI) June 13, 2025