जांजगीर के युवा समाजसेवी अमर सुल्तानिया हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल-
रायपुर-छत्तीसगढ़ प्रदेश के बिलासपुर जिले के बिल्हा शहर में अग्रवाल सभा द्वारा 7 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया, इस अवसर पर अग्रवाल सभा बिल्हा द्वारा सुबह प्रभातफेरी का आयोजन किया गया, प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गो एवम मंदिरों का भ्रमण करते हुए निकाली गई, जिसमें यात्रा मार्ग में अग्रवाल बंधुओं द्वारा स्वागत भी किया गया, तत्पश्चात अग्रसेन जयंती महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम रानी सती दादी मंदिर परिसर में हुआ
जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा उद्योगपति अमर सुल्तानिया शामिल हुए,इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमर सुल्तानिया ने कहा कि आज अग्रवाल समाज ने पूरी दुनिया में सेवा के कार्यों से एवं दान-धर्म से अपनी पहचान स्थापित की है, तथा हमारी आने वाली पीढ़ी भी हमारे बुजुर्गों द्वारा किए गए इस कार्य को आगे बढ़ाएं तथा बच्चों को हम संस्कारिक बनाते हुए उन्हें भी समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करें तथा महिलाओं एवं युवा वर्ग भी आज समाज के कामों में बढ़-चढ़कर आगे योगदान दे रहा है यही सक्रियता हमारी बनी रहनी चाहिए
मुख्य अतिथि अमर सुल्तानिया ने सभी समाज बंधुओं का भी आभार व्यक्त किया, इस दौरान महोत्सव का शुभारंभ अग्रसेन जी की पूजा- अर्चना एवं आरती के साथ हुआ तथा मंचस्थ अतिथियों में अग्रवाल सभा बिल्हा के अध्यक्ष विमल अग्रवाल, सचिव मुरारी बंसल, दादी मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश गर्ग,शिक्षण समिति के अध्यक्ष जगदीश बंसल, अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष बंसल, सचिव बंसल एवम अग्रवाल नवयुवक मंडल के भी पदाधिकारी सदस्य तथा समाज बंधु मौजूद रहे, कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल सभा के पदाधिकारी सदस्यों ने भी उद्बोधन के रूप में समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी
तो वही महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को तथा समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बिल्हा शहर में जनभागीदारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए गए गणमान्य लोगों का भी सम्मान किया गया, महोत्सव के दौरान समाज के बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति दी
जिस पर सभी लोगों ने इसे सराहा तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल सभा बिल्हा सहित महिला मंडल, नवयुवक मंडल के पदाधिकारी सदस्य तत्परता के साथ जुटे रहे
एवं मुख्य अतिथि अमर सुल्तानिया ने भी समाज बंधुओं के साथ बिल्हा शहर में समाज द्वारा स्थापित शिक्षा संस्थान सहित रानी सती दादी मंदिर में भी दर्शन किया
एवं बिल्हा अग्रवाल समाज में भी जयंती महोत्सव को लेकर काफी उत्साह देखा गया तथा समाज बंधुओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भागीदारी की तथा कोविड-19 काल के दौरान समाज के लोगों द्वारा किए गए कार्यों के लिए भी मंच के माध्यम उनका आभार एवं साधुवाद ज्ञापित किया गया, मुख्य अतिथि अमर सुल्तानिया ने भी कहा कि बिल्हा शहर में यहां समाज के वरिष्ठ जनों ने अखिल भारतीय स्तर पर समाज के संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य किया है तथा हमेशा से बिल्हा सेवा कार्यों को लेकर अपनी एक विशिष्ट पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किए हुए हैं