थल सेना में अग्निवीर भर्ती, 1 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

बलौदाबाजार। सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। अग्निवीर की भर्ती पुरूष जनरल, तकनीकी, लिपिक, स्टोर कीपर, ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वी कक्षा उत्तीर्ण) अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थाई कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी की गई है। आंनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम सीईई 1 जून से 10 जून 2026 के मध्य आयेजित होने की संभावना है।

सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट=डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ज्वॉइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है।

उम्मीदवार किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा स्पष्टीकरण हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निकट स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते है। भारतीय सेना प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है तथा चयन केवल योग्यता के अधार पर किया जाता है। इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार के दूरभाष नम्बर 07727299443 एवं व्हाट्सएप नम्बर 9009962186, 9827168832 पर संपर्क करें।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *