सालों बाद रोमांस करते दिखे अक्षय कुमार और कटरीना कैफ, ‘सूर्यवंशी’ का सॉन्ग ‘मेरे यारा’ हुआ रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म सूर्यवंशी जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसी बीच अब बुधवार को फिल्म का रोमांटिक सॉन्ग मेरे यारा रिलीज हो चुका है। सॉन्ग में अक्षय और कटरीना की जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही हैं। इस रोमांटिक सॉन्ग को अलग-अलग लोकेशंस पर फिल्माया गया है।
सॉन्ग में अभिनेता हैप्पी फैमिली लाइफ व्यतीत करते दिख रहे हैं। फिल्म सूर्यवंशी के इस रोमांटिक सॉन्ग को नीति मोहन और अरिजीत सिंह ने अपनी शानदार आवाज में गाया है और सचिन-जिगर ने कंपोज किया है। गाने को रश्मि विराग ने लिखा है। इस गाने को टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूव चैनल पर रिलीज किया गया है। इससे पहले फिल्म के सॉन्ग आइला रे आइला रिलीज किया गया था, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग गाने की लिरिक्स पर वीडियो क्लिप बना कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी बहुप्रतिक्षी फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह कैमियो किरदार में दिखाई देंगे।
आपको बता दें कि पहले फिल्म को 24 मार्च 2020 में रिलीज़ किया जाना था। लेकिन कोविड की वजह से सिनेमाघरों को आस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था, जिसके चलते फिल्म की रिलीज डेट को कई बार पोस्टपॉन्ड किया गया था। अब ये फिल्म 5 नबंवर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *