National Award जीतने के बाद कंगना रनोट ने मां-बाप को कहा शुक्रिया

दिल्ली के विज्ञान भवन में 25 अक्टूबर को 67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिनमें सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र दिये गये। इन अवॉर्ड्स की घोषणा मार्च में ही हो चुकी थी। कंगना रनोट को मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी और पंगा के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया।
अभिनय के लिए कंगना का यह चौथा राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार है। कंगना अपने माता-पिता के साथ पुरस्कार समारोह में पहुंची थीं। उन्होंने यह पुरस्कार अपने माता-पिता को समर्पित किया। कंगना ने समारोह के बाद इंस्टाग्राम पर माता-पिता के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं।
इन तस्वीरों में कंगना के पिता प्रमाण पत्र और मां मेडल थामे हुए विक्ट्री साइन दिखा रहे हैं। एक तस्वीर में कंगना अपनी मां के माथे पर किस कर रही हैं।
इसके साथ कंगना ने लिखा- हम लोग अपने अंदर यह ख्वाहिश लेकर बड़े होते हैं कि अपने माता-पिता के प्यार, दुलार और बलिदानों के लायक बनेंदे। मैंने अपने मम्मी-पापा को जो भी परेशानियां दीं, ऐसे दिन उन शैतानियों की एक भरपाई हैं। मेरे माता-पिता बनने के लिए शुक्रिया। मैं इसे किसी दूसरी तरह से नहीं देख सकूंगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *