दुर्ग। राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों के मामले में दुर्ग जिला दूसरे स्थान पर है। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 3714 पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या के मामले में पहले स्थान पर राजधानी रायपुर है।यहां कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 8859 बताई जा रही है।
रायगढ़ तीसरे स्थान पर है यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 2982 बताई जा रही है।जिले में बुधवार को भी बड़ी संख्या में कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। कोरोना संक्रमण दर की स्थिति 20 फीसद से अधिक रही। वहीं 34 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। राहत की बात यह है कि कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है।
कोरोना के नए संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला अभी भी जारी है। पिछले चार दिन से रोजाना पांच सौ से अधिक मरीज मिल रहे है। जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को जिले में जिले में 3778 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। जिसमें 784 नए मरीज मिले हैं।