ममता के बाद अखिलेश ने भी ‘कांग्रेस’ को ठुकराया, बोले- उन्हें जीरो सीट मिलेंगी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की अगुवाई वाले वैकल्पिक सियासी मोर्चे में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि सपा प्रमुख इन दिनों 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए एक मंच बनाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी का सूपड़ा साफ़ हो जाएगा, जैसे कि बंगाल के चुनावों में ममता बनर्जी ने उनका सफाया किया था।
अखिलेश यादव ने झांसी में प्रेस वालों से कहा कि, “मैं उनका (ममता) स्वागत करता हूं। जिस प्रकार उन्होंने बंगाल में भाजपा का सफाया किया है, अब यूपी की जनता भी भाजपा का सफाया कर देगी।’ अखिलेश ने आगे कहा कि, ‘जब समय सही आएगा, हम इसके बारे में बात करेंगे।’ प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा अखिलेश पर कसे गए तंज के लिए पलटवार करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि, ‘जनता उन्हें नकार देगी। आगामी चुनाव में उन्हें 0 सीटें मिलेंगी।’ बता दें कि प्रियंका वाड्रा ने हाल ही में कहा था कि यूपी के पूर्व सीएम ने भी कांग्रेस को बट्टा लगाया है।
बता दें कि पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद में गुरुवार को एक रैली करते हुए, प्रियंका गांधी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव की लखीमपुर से गैरमौजूदगी पर सवाल उठाया था। वहीं आज अखिलेश यादव ने झांसी में पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को लेकर भी भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि भाजपा उनकी पार्टी द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं का क्रेडिट ले रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *