ओलावृष्टि एवं बारिश से हुई क्षति का आंकलन कर तत्काल शासन को भेजें रिपोर्ट, CM भूपेश का कलेक्टरों को निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. प्रदेश के विभिन्न इलाकों में मंगलवार शाम से मूसलाधार बारिश हो रही है. जिसकी वजह से धान खरीदी केंद्रों में रखा सैकड़ों टन धान भीग गया है.
इधर, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को जिलों में ओलावृष्टि एवं बारिश से हुई क्षति का आंकलन कर तत्काल शासन को रिपोर्ट भेजने कहा है. इसके साथ ही सभी धान ख़रीदी केंद्रो में drainage और cap cover की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में कोविड टेस्टिंग बढ़ाई जाने की भी बात कही है. वहीँ अस्पतालों में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *