रायगढ़ में प्रशासन करेगा जनता की समस्याओं का निराकरण

रायगढ़। जिले की सभी तहसीलों में जनसमस्या शिविर लगाए जाएंगे। इसमें मांग, शिकायत सहित अन्य प्रकरण सीधे जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इनका निराकरण किया जाएगा। इसकी शुरुआत शुक्रवार से कापू से हो रही है। इसके बाद जिले की अन्य सभी तहसीलों में भी यह शिविर आयोजित किए जाएंगे। अक्सर दूर-दराज के ग्रामीणों की कई समस्याएं होती हैं, लेकिन किसी कारण उनका निराकरण नहीं हो पाता।

ऐसे में लोगों की समस्याओं और मांगों के समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन “प्रशासन पहुंचेगा जनता के द्वार” अभियान के तहत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर शुरू कर रहा है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को धरमजयगढ़ ब्लॉक के तहसील मुख्यालय परिसर कापू में होगी। शिविर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आमजन अपनी मांग, शिकायत, आवेदन सहित अन्य आवश्यक प्रकरण सीधे जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *