इंटरनेट पर छाई आदित्य नारायण की बेटी, क्यूटनेस ने जीता दिल

मनोरंजन जगत के सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण की बेटी त्विषा इतनी प्यारी है कि उसकी क्यूटनेस पर कोई भी दीवाना हो जाए। सोशल मीडिया पर जब भी आदित्य-श्वेता अग्रवाल की लाडली की फोटोज सामने आती है तो वह मिनटों में वायरल हो जाती है। हाल ही में आदित्य नारायण ने अपनी लाड़ली बेटी संग दो सुपर क्यूट फोटोज साझा की हैं, जो बहुत ख़बरों में हैं।

दरअसल, आज आदित्य नारायण की बेटी त्विषा पूरे 6 माह की हो गई है। इस अवसर पर आदित्य नारायण ने अपनी बेटी संग दो क्यूट फोटोज साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 6 महीने पहले एक फरिश्ता आसमान से उतरा। धन्यवाद, हमारी नन्ही परी, हमें चुनने के लिए।

वही इन फोटोज में बाप-बेटी की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है। दोनों बड़े ही क्यूट अंदाज में पोज दे रही हैं। वहीं त्विषा अपने पापा की भांति पोज देती प्रशंसकों का दिल जीत रही है। इस के चलते वह दो चोटियां किए येलो टॉप में बेहद प्यारी लग रही हैं। आपको बता दें, आदित्य नारायण ने वर्ष 2020 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी रचाई थी। आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल 24 फरवरी 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। दोनों अक्सर अपनी लाडली संग प्यारी-प्यारी फोटोज साझा करते रहते है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *