नौ वर्ष नौ महीने से चला आ रहा है यह अनवरत क्रम
कुम्हारी। एम जी रोड रायपुर स्थित दादा बाड़ी से जैन धर्मावलंबी आदि नाथ पदयात्रा संघ रायपुर द्वारा प्रत्येक माह की पूर्णिमा में कैवल्य धाम दर्शन करने के निर्णयानुसार पावन पूर्णिमा में लगभग तेरह किलोमीटर दूर नगर कुम्हारी स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल कैवल्य धाम का दर्शन किया गया। यह क्रम नौ वर्ष नौ महीने से अनवरत आदि नाथ पदयात्रा संघ के दिनेश शाह, शैलेश दोषी, रुपेश पटेल, अतुल देसाई, दीपेश शाह, नैतिक शाह, सुनील शाह, रसिक भाई, विनोद सेठिया, मुकुंद राठौर, सुनील श्रीमाल, अश्विन, अल्पेश दोषी, केतन मेहता, अनीता मेहता, रोशनी अल्पेश जोशी, जितेंद्र संघवी तथा संघ के समर्पित सदस्यों द्वारा किया जा रहा है । संघ के संयोजक दिनेश शाह विगत अट्ठाईस वर्षों से प्रत्येक शनिवार को मौन व्रत धारण करते चले आ रहे हैं, उनके सद्प्रयासों से संघ द्वारा जीव सेवा का सराहनीय कार्य भी किया जाता है।
