देश में कोविड-19 के सक्रिय मामले घटकर 1 लाख 40 हजार से हुए कम, मौत के आंकड़ों में वृद्धि

नई दिल्ली। आज बुधवार 10 नवंबर को जारी कोरोना-19 अपडेट में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 1 लाख 40 हजार ने नीचे आ गए हैं। देश में अब मात्र 1,39,683 कोरोना के मरीज बीमार रह गए हैं। यह संख्या कुल बीमारों का 0.41 प्रतिशत और 264 दिनों में सबसे कम हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि विगत 24 घंटों में देश में 11,466 नए कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान हुई है। इस दौरान देश में 460 लोग इस बीमारी से मारे गए हैं। मौतों के दैनिक आंकड़ों में मामूली वृद्धि दर्ज हुई है। बता दें कि इसी दौरान देश में सबसे ज्यादा कोविड से प्रभावित राज्य केरल ने अकेले ही 6409 नए कोविड के मामले दर्ज किए गए हैं। केरल में एक दिन में 47 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 3,43,88,579 लोग कोरोना से बीमार हुए हैं, जिनमे से 3,37,87,047 मरीज इस बीमारी को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। जबकि इसी दौरान कुल 4,61,849 लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। देश में कोरोना की वर्तमान मृत्यदर 1.34 प्रतिशत है।
बता दें कि 100 करोड़ के टीकाकरण के आंकड़ें को छूने के बाद देश में वैक्सीनेशन की गति धीमी हुई है। इसके पीछे कारण यह है कि ज्यादातर योग्य लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लग चुकी है, और पहली डोज लगवा चुके बहुत से लोगों के दूसरी डोज लगने में वक़्त है।
हालांकि सरकार टीकाकरण की गति को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए सरकार ने एक महीने के लिए हर घर में जाकर वैक्सीन लगवाने का अभियान शुरू किया है। कल एक दिन में कुल 5259137 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। इससे देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1096359208 के स्तर पर पहुंच गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *