तिल्दा नेवरा –-थाना प्रभारी मोहसिन खान द्वारा लगातार अवैध कार्य जुआ -सट्टा-शराब-गांजा -में लिप्त रहने वालो के खिलाफ कार्यवाही किया जा रहा है थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुशार कल रात पुलिस की टीम द्वारा हाइवे के ढाबा एवं शहर के रेस्टोरेंट व होटलों की चेकिंग की गई।छापे मार कार्यवाही में ढाबा में शराब पिलाते पाए गया उस ढाबे पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है सभी संचालकों को हिदायत दी गई कि किसी भी प्रकार से अपने होटल/ढाबो का शराब पीने के लिए इस्तेमाल न होने दे पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही जारी रखी जावेगी।सभी ढाबा संचालको को सख्त हिदायत दिया गया है शराब पिलाते पाए जाने पर कड़ी क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी
