सक्ति-दहेज में अपनी नवविवाहित पत्नि से मोटर सायकल की मांग कर मिट्टी तेल डालकर आग लगाकर मृत्यु कारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया है,थाना सक्ती पुलिस की त्वरित कार्यवाही की गई है,थाना सक्ती के मर्ग कमांक 31/ 2022 धारा 174 जा.फौ. की मृतिका बंसती कुमारी लहरे पति महेश कुमार लहरे उम्र 25 वर्ष निवासी हरदी थाना सक्ती जिला जॉजगीर-चांपा के मरणासन कथन एवं गवाहों के कथनों, घटना स्थल निरीक्षण, जप्ती, पोस्ट माटर्म रिपोर्ट पति द्वारा दहेज की मांग झगड़ा करते हुए अपने नवविवाहित पत्नि के ऊपर मिट्टी डालकर आग देने से उपचार दौरान फौत हो जाने से अपराध कमांक 163 / 2022 धारा 302, 304 (बी) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण नवविवाहित महिला से संबंधित होने के कारण एवं प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए थाना सक्ती पुलिस द्वारा विशेष टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था, प्रकरण के आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 11.05.2022 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय सक्ती में रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है,उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती मो. तस्लीम आरिफ अनुविभाग सक्ती, थाना प्रभारी निरी. रूपक शर्मा, उप निरी. बीरबल राजवाड़े, प्र.आर कमल किशोर साहू आर. प्रेमनारायण राठौर, आर. भागवत श्रीवास का सराहनीय योगदान रहा।