भोपाल। मध्यप्रदेश में तापमान सातवें आसमान पर है। नौतपा में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इंसान तो इंसान अब भगवान भी इससे अछूते नहीं हैं। भोपाल में प्लेटिनम प्लाजा स्थित मंदिर में मां भगवती और समस्त देवी-देवताओं को नौतपा की गर्मी से बचाने के लिए कूलर और एयर कंडीशनर की व्यवस्था की गई है।
मां वैष्णो धाम आदर्श नौदुर्गा मंदिर के व्यवस्थापक पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि मां भगवती और समस्त देवी देवताओं को नौतपा की गर्मी से बचने के लिए कूलर और एयर कंडीशनर लगाए गए हैं। बाबा खाटु श्याम के लिए नया एयर कंडीशनर भी लगाया जा रहा है। यह सभी कार्य भक्तों द्वारा भगवान को ठंडक प्रदान करने के उद्देश्य किया जा रहा है।