अपने परिवार के साथ छूट्टियां मनाने निकले अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच काफी चर्चा में रहते हैं। अब दोनों को अपनी बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।
अभिनेता अभिषेक और उनके परिवार की इन तस्वीरों को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीरों में ऐश्वर्या राय बच्चन ऑल ब्लैक लुक में दिख रही हैं। अभिषेक ग्रे कलर की कंफर्टेबल स्वेटशर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं आराध्या पिंक कलर के जिपर के साथ ब्लैक ट्राउजर में दिख रही हैं। साथ ही दोनों कोविड़- 19 प्रोटोकॉल्स का पालन करते दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर अभिषेक और ऐश्वर्या की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या का हाथ पकड़ कर चलती हुई दिख रही हैं। फोटोज पर कमेंट कर एक यूजर्स ने लिखा, ‘कुछ वक्त बाद आराध्या अपनी मां से ज्यादा लंबी हो जाएंगी।’

आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान अभिषेक अपने परिवार के साथ लगभग दो साल बाद विदेश की यात्रा पर गए हैं। जानकारी के अनुसार अभिनेता अपने परिवार के साथ छूट्टिया मनाने के लिए पेरिस गए हैं। वहीं पिछले महीने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने मणिरत्नम की आगामी फिल्म पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग पूरी की है। साथ ही उन्होंने फिल्म के 2022 में रिलीज की संभावना जाहिर की थी। ये फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास पर आधारित है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *