आम आदमी पार्टी बिलासपुर की महारैली सफल

जैजैपुर, आम आदमी पार्टी के लोकसभा जांजगीर के अध्यक्ष बिंदेश सिंह राठौर ने कहा कि 2 जुलाई को बिलासपुर में महा रैली का आयोजन किया गया था जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान शिरकत किए थे जो कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं के बारे में जो अंदाज लगाया गया था उससे ज्यादा भीड़ देखने को मिली और पूर्ण रूप से बिलासपुर की आम आदमी पार्टी की महारैली सफल रही। जो कि कांग्रेस पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी से भी बढ़कर रैली बिलासपुर साइंस कॉलेज मैदान में देखने को मिला कोई भी सोच नहीं सकता था कि इतनी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस रैली में शिरकत होंगे। चारों तरफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ही नजर आए। वहीं पर पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए बिंदेश सिंह राठौर ने कहा की कांग्रेस पार्टी केवल घोषणा कर रही है उसे अमल नहीं कर रही है और जो पढ़े-लिखे है अब गोबर बिनने का कार्य कर रही है वहीं पर भारतीय जनता पार्टी के नड्डा जी की रैली भी आम आदमी पार्टी के सामने बौना दिखाई दी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *