सहारनपुर: सहारनपुर जिले में मोबाइल चार्ज करने के बीच करंट लगने से एक महिला की जान चली गई जबकि उसके दोनों बच्चे करंट की चपेट में आने से झुलस गये. एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को इस बार की सूचना दी है. पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने कहा है कि जिले के ग्राम कुंडा निवासी शहजाद अपने परिवार के साथ गंगोह के मोहल्ला इलाहीबख्श में किराये के मकान में अपना जीवन यापन कर रहे थे. जंहा इस बारें में उन्होंने आगे कहा है कि शनिवार रात उसकी पत्नी शहजादी और उसके दो बच्चे एक ही चारपाई पर लेटकर मोबाइल देख रहे थे, उस समय मोबाइल चार्जिंग प्लग में लगा हुआ था.
अतुल शर्मा ने कहा है कि नींद आने पर शहजादी सो गई, देर रात मोबाइल या चार्जर में करंट आने और शहजादी और उसके बच्चों के चपेट में आने से संभवत: यह दुर्घटना हुई.
उन्होंने कहा है कि करंट लगने पर तीनों चीखें जिसे सुनकर शहजाद उठा तो देखा पत्नी और दोनों बच्चे बेहोश हो गए थे. अतुल शर्मा ने अणि बात क जारी रखते हुए आगे कहा है कि तीनों को रात को ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सको ने शहजादी को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके दोनों बच्चो 5 साल का आरिस और आठ वर्षीय सना का उपचार किया जा रहा है.