किरन्दुल-किरन्दुल वार्ड क्रमांक 02 उड़िया कैम्प निवासी कमला नामक महिला पिछले अचानक से लापता हो गई।जिसके बाद कमला के पति सुखराम कश्यप ने आज 24 जनवरी को किरन्दुल थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सुखराम कश्यप के मुताबिक कमला 21 जनवरी शुक्रवार शाम मेरी पत्नी घर से निकली और वह वापस घर नहीं लौटी फिर मैंने उसके परिवार के ठिकानों पर भी पता किया लेकिन वह वहां भी नहीं पहुंची जिसके बाद आज मैंने पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी डी के बरवा ने बताया जानकारी प्राप्त हुई है एवम उक्त महिला की तलाश की जाएगी।