श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी ट्रक से टकराई, हादसे में 5 लोगों की मौत, 6 लोग घायल

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से भीषण सड़क हादसा का मामला सामने आया है। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो ट्रक से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *