किसानों में भारी उत्साह-बताया पशुपालन के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को सिखने का मिलेगा अवसर
जशपुरनगर / कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में पशुधन विकास विभाग द्वारा कृषक कौशल विकास योजना अंतर्गत कृषक भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु जशपुर विकासखंड के प्रगतिशील पशुपालकों के दल को छः दिवसीय प्रशिक्षण सह अध्ययन भ्रमण के लिए झारखंड भेजा गया है।
इस अवसर पर पशुधन विकास विभाग जशपुर के उप संचालक डॉ. महेश सिंह बघेल ने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य जशपुर के पशुपालकों को उन्नत डेयरी प्रबंधन, दुधारू गायों की नस्ल सुधार, पशुओं में सही आहार और बीमारियों से बचाव की आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराना है। इस कार्यक्रम के दौरान किसान मेधा दुग्ध डेयरी सहकारी संघ होटवार अंतर्गत आधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट्स, कृषि विज्ञान केंद्र बिशुनपुर, वेटरनरी कॉलेज रांची अंतर्गत बकरी, सुकर, पोल्ट्री एवं डेयरी प्रक्षेत्रों में उन्नत नस्ल सुधार का अध्ययन करेंगे एवं वैज्ञानिकों और विषय विशेषज्ञों द्वारा उन्हें संतुलित पशु आहार प्रबंधन, रोगों से बचाव ,पशुओं में नस्ल सुधार एवं पशु फार्म व आवास के प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी ओर क्षेत्रांतर्गत प्रगतिशील पशुपालकों से भेंट कर उनके अनुभव जानेंगे।
पशुपालकों का दल मेधा डेयरी सहकारी संघ (होटवार) में आधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट्स का अवलोकन करेगा। यहाँ वे सीखेंगे कि कैसे दूध की गुणवत्ता बनाए रखी जाती है और मेधा डेयरी की तरह बड़े पैमाने पर प्रसंस्करण कैसे किया जाता है। पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पशुपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। इस भ्रमण का अंतिम उद्देश्य जशपुर के किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर व्यवसायिक पशुपालन की ओर प्रेरित करना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस प्रशिक्षण से हमारे क्षेत्र के किसान आत्मनिर्भर बनेंगे और उनकी आय में वृद्धि होगी। नवाचार की ओर बढ़ते कदम जशपुर के प्रगतिशील पशुपालकों के दल को उप संचालक डॉ. महेश सिंह बघेल एवं विभागीय अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रांची रवाना किए।