तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी,युवक की घटनास्थल पर मौत

जांजगीर। जिले के हथनेवरा मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भवानी सिंह (24) मध्यप्रदेश इटारसी का रहने वाला था। वह सक्ती जिले के बाराद्वार में रहकर टेलीकॉम कंपनी के टावर में काम करता था।

बाराद्वार से दोस्त को बाइक से चांपा के रेलवे स्टेशन छोड़ने आया हुआ था। अपने दोस्त को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद वह वापस लौट रहा था। इसी दौरान हथनेवरा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने भवानी सिंह के बाइक को अपनी चपेट में लिया। उसकी ठोकर से बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *