अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रायगढ़ शाखा की अध्यक्ष वंदना रतेरिया के नेतृत्व में अल्प समय में ही संपन्न हुए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम

सम्मेलन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रियता के साथ दे रहे कार्यक्रमों में योगदान

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रायगढ़ ने किया भगवान श्री रामचंद्र जी की शोभा यात्रा का आत्मीय स्वागत

सक्ती-अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रायगढ़ की अध्यक्ष बंदना रतेरिया के पदभार ग्रहण करने के बाद सम्मेलन द्वारा श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, तथा कार्यक्रमों की श्रृंखला में रायगढ़ द्वारा भगवान श्री राम जी के जन्मोत्सव रामनवमी के पर्व पर रायगढ़ के प्रतिष्ठित रामबाग के राम मंदिर में सवामणी प्रसाद लगाकर राम जन्मोत्सव कार्यक्रम का धूमधाम के साथ आयोजन किया गया, इस अवसर पर जहां आरती, पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण किया गया, तो वही जय जय श्री राम के श्री घोष के साथ पूरा परिसर गूंज उठा,

इसी श्रृंखला में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रायगढ़ शाखा ने संत श्री 10008 दादू दयाल जी महाराज की जयंती के पुनीत दिवस पर दादू द्वारा में चल रहे तीन दिवसीय अनुष्ठान में समस्त पदाधिकारी/ सदस्यों के साथ सम्मिलित होकर इस आयोजन में पधारे संतों का स्वागत- सत्कार किया गया, साथ ही इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भंडारा प्रसाद भी ग्रहण किया, वही सम्मेलन की रायगढ़ शाखा द्वारा रायगढ़ शहर में श्री रामनवमी के पर्व पर निकली भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के साथ आरती थाल एवं दीयों की रोशनी कर स्वागत किया गया

 

तथा इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रायगढ़ शाखा की अध्यक्ष  वंदना रतेरिया, सचिव रिंकी अग्रवाल, सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे तथा वंदना रतेरिया ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के छत्तीसगढ़ प्रांतीय एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार समय-समय पर निरंतर विभिन्न सेवा के काम, रचनात्मक काम, जनहित के कार्य किए जाएंगे,तथा सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पूरे उत्साह के साथ इन कार्यक्रमों में अपना योगदान दे रहे हैं ,वही इन सभी कार्यक्रमों में अध्यक्ष सचिव के अलावा निर्वित्तमान अध्यक्ष रीना बापोडिया, उपाध्यक्ष  शोभा अग्रवाल वंदना बंसल, कोषाध्यक्ष मीनू निगानिया, श्वेता रतेरिया,  लक्ष्मी अग्रवाल,  सुधा अग्रवाल, ललिता सांवरिया, पुष्पा रतेरिया,  नंदनी अग्रवाल, सुमन सांवरिया, मीना सांवरिया,  अनीता अग्रवाल, सुलोचना अग्रवाल, रानी केजरीवाल, सारिका अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, संतोष गर्ग, पुष्पा अग्रवाल सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे

उल्लेखित हो कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रायगढ़ के अध्यक्ष पद पर विगत दिनों वंदना सत्यप्रकाश बबलू रतेरिया ने अपना पदभार संभाला था, तथा वंदना रतेरिया ने पदभार ग्रहण करते ही एक भेंटवार्ता में बताया था कि वे निरंतर सम्मेलन के संगठन को मजबूत बनाने तथा सम्मेलन की पहचान पूरे प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में योगदान देंगी तथा इन्ही प्रयासों के तहत रायगढ़ द्वारा अल्प समय में ही 3 कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है

वहीं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रायगढ़ की अध्यक्ष पद पर रीना बापोडिया के भी कार्यकाल में निरंतर सेवा के काम तथा रचनात्मक कार्यों को गति मिली थी तथा रीना द्वारा कोविड-19 काल में भी रायगढ़ के पदाधिकारी/ सदस्यों के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया था

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *