श्री बालाजी मेडिकल फाउंडेशन एवं अपोलो टायर फाउंडेशन रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन

श्री बालाजी मेडिकल फाउंडेशन एवं, अपोलो टायर फाउंडेशन रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन अमर जवान पेट्रोल पंप, कूंरा,धरसीवां, रायपुर में दिनांक 12.02.2026 गुरूवार को 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पेट्रोल पंप परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें पेट्रोल पंप कर्मचारीयों एवं ड्राइवरों ने हिस्सा लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपनी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर परामर्श प्राप्त किया। जिसमें अपोलो टायर फाउंडेशन के मैनेजर दिनेश सिंह, व अन्य कार्यकर्तागण रोशन यादव, इंदू कोसरे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर में नेत्र रोग, दंत रोग के मरीजों का निःशुल्क जांच उपचार कर परामर्श प्रदान किया गया, तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन योजना तथा आंखों में होने वाले बिमारियों के बारे में जानकारी प्रदान किया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *