चलती कार में आग लगी, ड्राइवर ने कूद कर बचाई अपनी जान

सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के आमगांव के पास क्विड कार से अचानक धुआं निकलने पर ड्राइवर ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई. जिसके बाद कार में ब्लास्ट होने के बाद कार खाई में जा गिरी। आपको बता दें कि अजीत गुप्ता नाम का युवक देर शाम अपनी क्विड कार से मैनपाट से अंबिकापुर की ओर आ रहा था. इसी दौरान कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के आमगांव के पास अचानक कार से धुआं निकलने लगा. जिसे देखकर कार चालक कार से कूद गया। तभी कुछ देर बाद कार में धमाका होने के बाद कार खाई में जा गिरी।

यहां घायल ड्राइवर को लेने आई एंबुलेंस करीब एक घंटे तक खराब रही. वही एंबुलेंस की मरम्मत के बाद घायल चालक को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वही आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. उधर, कार चालक के मुताबिक गनीमत रही कि कार में कोई अन्य यात्री नहीं था। वही कमलेश्वरपुर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *