यात्री बस में अग्निशमन सहित आपातकालीन दरवाजा और सुरक्षा उपकरणों की समय-समय पर जांच करने हेतु दी गई समझाईश
जशपुरनगर /कलेक्टर रोहित के निर्देशानुसार जिला परिवहन विभाग द्वारा आज रक्षित केन्द्र जशपुर में समस्त बस संचालकों की बैठक आहूत की गई। जिसमें लगभग कुल 29 बस संचालक व ऑपरेटर सम्मिलित हुए।
बैठक में जिला परिवहन अधिकारी के द्वारा हर यात्री बस में अग्निशमन अनिवार्य, ए.सी. स्लीपर बसों में एक से अधिक फायर एक्सटिंगिशर, आपातकालीन दरवाजा और तोड़ने के औजार जैसे हथौड़ा, फस्ट एड बॉक्स रखने, चालक और परिचालक को अग्निशमन प्रशिक्षण दिए जाने, बसों में सुरक्षा उपकरणों की समय-समय पर जांच आदि कराने के संबंध जानकारी दी गई और इस दौरान अग्नि शमन यंत्र के संबंध में प्रदर्शन प्रशिक्षण पुलिस व नगर सेना टीम द्वारा दिया गया। आर.आई. खूंटे द्वारा अग्नि, अग्नि के प्रकार और अग्निशमन यंत्र में लगे गैसों के प्रकार के बारे में विस्तृत रूप से बतलाया गया।
