भोजन की तलाश में जंगल से नगर पहुंची बंदरों की टोली

अपनी भूख प्यास मिटाने जंगल से बड़ी तादात में बंदरों का झुण्ड इन दिनों शहर की ओर रूख कर रहे हैं। सक्ती नगर के घरों के छतों, पेड़ों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास ये डेरा जमाए हुए हैं। संख्या अधिक होने की वजह से ये आपस में ही खाने के लिए लड़ रहे है और उछल कूद कर लोगों को डरा रहे हैं। ऐसे में जहां इनका झुण्ड दिख रहा है आसपास के रहवासी सहमे हुए दिख रहे हैं।

शहर में बंदरों की निरंतर बढ़ रही संख्या ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। सुबह से लेकर शाम तक बंदरों की टोली मुख्य मार्ग सहित गलियों में दिख रही है। शहर में बंदरों की संख्या इतनी हो गई है कि सुबह, शाम के समय अकेले राहगीर का आ ना जाना मुश्किल हो गया है। लोग घरों के दरवाजे हर समय बंद रखते हैं। दरवाजा खुला मिलने पर बंदरों की टोली घर में घूस कर सामान उठा ले जाती है। अब तो लोगों ने छत पर कपड़े सुखाना भी बंद कर दिया है। नगर का ऐसा कोई गली-मोहल्ला नहीं है जहां बंदरों की उछल कूद से लोग परेशान न हों। गली हो या आम रोड, घर हो या दुकान सब जगह ये बड़ी संख्या में दिख रहे हैं। मार्निंग वाक करने वालों ने भी सुबह घर से निकलना छोड़ दिया है। नगरवासियों ने इन्हें पकड़कर वापस जंगल में छोड़ने की मांग नगरपालिका व वन विभाग से की है।

करंट से एक बंदर की मौत सक्ती, एक बंदर की बीती रात करंट से मौत हो गई जिसका नगर के युवाओं ने अंतिम संस्कार किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *