राज्यसभा सांसद बनने के पश्चात बलौदा बाजार नगर आगमन पर लक्ष्मी वर्मा का भव्य स्वागत कार्यक्रम संपन्न

महिला सशक्तिकरण का श्रेष्ठ उदाहरण लक्ष्मी वर्मा ज़ि प अध्यक्ष आकांक्षा गोलू जायसवाल

बलौदाबाजार, नगर मुख्यालय के बस स्टैंड में लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सांसद बनने उपरांत जिला बलौदा बाजार में प्रथम आगमन पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा गोलू जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहू, एवं उनके सहयोगियों के द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उनके सहयोगियों के द्वारा लक्ष्मी वर्मा के आगमन पर पुष्पहार पहनकर एवं आतिशबाजियों के साथ भव्य स्वागत किया गया। साथ ही इस अवसर पर लक्ष्मी वर्मा को उनके सम्मान में मौसमी फल से तौला गया। और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के द्वारा लक्ष्मी वर्मा के नारे लगाकर उनका सम्मान एवं सत्कार किए।

आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ने कहा कि हमारी दीदी लक्ष्मी वर्मा महिला सशक्तिकरण का श्रेष्ठ उदाहरण है वे राज्य महिला आयोग के सदस्य के रूप में रह चुकी हैं एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर के रूप में भी अपनी सेवा दे चुकी है और वे वर्तमान में राज्यसभा सांसद जैसे गरिमामई पद पर आसीन है। हमारी दीदी लक्ष्मी वर्मा प्रारंभ से ही सहज सरल और मिलनसार है, वे क्षेत्र की जनता की समस्याओं के प्रति बहुत ही संवेदनशील है, और सभी समस्याओं को बारीकी से समझने का प्रयास करती है। हमारे क्षेत्र की सभी महिलाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद यादव उपस्थित रहे एवं कृष्णा अवस्थी मोनू साहू नरेश केसरवानी रितेश श्रीवास्तव अनुपम बाजपेई रामलाल कुर्रे राहुल सोनी अमितेश नेताम अंशु कृष्णा पंडित ओम प्रकाश एवं भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *