श्री रिद्धि सिद्धि गणेश एवं दुर्गोत्सव समिति, रामनगर, रायपुर (छ.ग.) द्वारा प्रतिनुसार
इस वर्ष भी विधि-विधान से श्री गणेश जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। यह समिति हर साल कुछ नया करने के लिये जानी जाती है।इस बार रामनगर , व गुढ़ियारी के सभी मोहल्ले में हर्षोल्लास छाया हुआ है। गणेशजी की रिद्धि सिद्धि के विवाह उत्सव को देखने रायपुर शहर के आसपास के लोग देखने के लिए भारी संख्या में पहुँच रहें है जिनमें माताएं, बहने और युवा की संख्या ज्यादा है,
पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है ।और सभी श्रद्धालु गणपति बाप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इस में समिति मुख्य रूप से तोरण साहू, धनेश साहू, पप्पू साहू, राजकुमार,पप्पू, बब्लू, छोटू, आशीष साहू सभी सदस्य अपनी सेवा रात दिन दे रहें है।