शक्ति शहर में 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर निकलेगी भव्य शिव बारात, मित्र क्लब एवं नगर वासियों के सहयोग से होगा शिव बारात का आयोजन

 शिव बारात के आयोजन को लेकर चल रही जोरों से तैयारियां, श्री राधा कृष्ण मंदिर शक्ति में होगा रात्रि कालीन आशीर्वाद समारोह एवं सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का आयोजन

शक्ति की शिव बारात का आयोजन लोगों की आस्था का प्रतीक- विकास अग्रवाल (दुल्हन) अध्यक्ष मित्र क्लब शिव बारात आयोजन समिति

सक्ती-शक्ति शहर में विगत दशकों से चले आ रहे महाशिवरात्रि पर्व पर शिव बारात के आयोजन की श्रृंखला को जारी रखते हुए इस वर्ष भी आगामी 1 मार्च को शक्ति शहर के मित्र क्लब एवं नगर वासियों के सहयोग से महाशिवरात्रि पर्व के पुनीत दिवस पर शहर के रेलवे स्टेशन से भव्य शिव बारात का आयोजन किया जाएगा

उक्तआशय की जानकारी देते हुए मित्र क्लब शक्ति एवं शिव बारात आयोजन समिति 2022 के अध्यक्ष विकास अग्रवाल विक्कू दुल्हन ने बताया कि इस वर्ष भी शिव बारात का आयोजन समस्त शहरवासियों, क्षेत्रवासियों एवं धर्म प्रेमियों के सहयोग से किया जा रहा है, तथा यह शिव बारात रेलवे स्टेशन शक्ति के सामने से शाम 6:30 बजे प्रारंभ होकर नाका चौक, स्टेशन रोड, रेस्ट हाउस, अग्रसेन चौक, नवधा चौक,हटरी- हॉस्पिटल रोड, गौरव पथ मार्ग, बुधवारी बाजार, सोसायटी चौक, कोरबा रोड होते हुए  राधा कृष्ण मंदिर परिसर पहुंचेगी, जहां पूजा- अर्चना के साथ आशीर्वाद समारोह स्वरुचि भोज एवं सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का आयोजन किया जाएगा, आयोजन समिति के अध्यक्ष विकास अग्रवाल विक्कू दुल्हन ने बताया कि आयोजन को लेकर जहां वृहत रूप से तैयारियां की जा रही हैं तो वही इस भव्य शिव बारात में आकर्षक रोशनी से सुसज्जित वाहन, घोड़े, हाथी, ऊंट, प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की जीवंत झांकियां, नरमुंड, बैंड- बाजे,आतिशबाजी, ढोल बाजे के साथ यह बारात निकलेगी तथा शिव बारात के यात्रा मार्ग में जगह-जगह शिवभक्त धर्म प्रेमियों द्वारा सभी बारातियों का एवं शिव बारात का भव्य स्वागत भी किया जाएगा

विकास अग्रवाल विक्कू दुल्हन ने बताया कि 1 मार्च की रात्रि श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आशीर्वाद समारोह एवं स्वरुचि भोज तथा सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भगवान शिव- पार्वती के विवाह के साथ ही समस्त विधि-विधान पूर्वक यह कार्यक्रम संपन्न होगा, शिव बारात आयोजन समिति 2022 ने समस्त क्षेत्रवासियों धर्म प्रेमियों से इस आयोजन में सपरिवार शामिल होकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है

उल्लेखित हो की शक्ति शहर की शिव बारात का आयोजन विगत दशकों से किया जा रहा है, तथा इस शिव बारात के आयोजन को लेकर जहां शहर सहित पूरे क्षेत्र में अपितु छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक उत्साह देखा जाता है, तो वही बाबा बैजनाथ धाम में निकलने वाली शिव बारात की तरह ही इस शिव बारात का आयोजन किया जाता है, जो कि अपने आप में भव्यता के लिए दूर-दूर तक काफी मशहूर है, एवं इस शिव बारात में शामिल होने के लिए लोग भारी तादाद में पहुंचते हैं, तथा तथा इस आयोजन को सफल बनाते हैं, वहीं स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन भी इस शिव बारात के आयोजन को लेकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी मुहैया करवाता है, वहीं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी इस शिव बारात के आयोजन में इसके शुभारंभ स्थल पर ही पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा भगवान शिव जी के चरणों में मत्था टेकते हैं,इस वर्ष भी लोगों में शिव बारात के आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *