शक्ति के सामुदायिक भवन में रात्रि 08 बजे से होगा कबीर प्राकट्य दिवस का आयोजन
दोपहर 3:00 बजे से ग्रामीण अंचलों से समाज के युवा मोटरसाइकिलो में टैमर पहुंचकर निकालेंगे भव्य रैली
सक्ति-गबेल समाज शक्ति द्वारा आगामी 14 जून को कबीर प्राकट्य दिवस के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, तथा 14 जून दिन- मंगलवार को सामुदायिक भवन नटराज होटल के सामने शक्ति में समाज बंधुओं द्वारा कबीर प्राकट्य महोत्सव कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है
तथा इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री सदगुरु कबीर आश्रम ठाकरर्दिया खरसिया के आचार्य श्री श्रवण दास साहेब जी एवं कबीर सेवा निकेतन शक्ति के महंत कबीर शरण साहेब जी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे, तथा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से समाज के युवा साथी मोटरसाइकिल के माध्यम से टेमर पेट्रोल पंप पहुंचेंगे एवं टेमर पेट्रोल पंप से एक साथ मोटरसाइकिल रैली शोभायात्रा के रूप में दोपहर 3:00 से 5:00 तक शक्ति शहर के विभिन्न मार्गों सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में भी भ्रमण कार्यक्रम होगा, तथा 14 जून की शाम 5:30 बजे सामुदायिक भवन में साहेब जी की आरती एवं पूजा अर्चना के साथ ही पैदल शोभायात्रा शहर के गौरव पथ मार्ग, बुधवारी बाजार,गुरुद्वारा मार्ग, राम मंदिर रोड,हटरी, अग्रसेन चौक होते हुए वापस सामुदायिक भवन पहुंचेगी

तथा शोभायात्रा का समापन रात्रि 8:00 बजे होगा एवं रात्रि 8:00 बजे से गबेल समाज द्वारा सामुदायिक भवन में भेंट पूजा एवं सार्वजनिक भोजन भंडारा प्रसाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, 14 जून को गवेल समाज द्वारा आयोजित कबीर प्राकट्य दिवस पर शोभायात्रा एवं कार्यक्रम को लेकर समाज बंधुओं जोर-शोर से जुटे हुए हैं
एवं समाज का युवा वर्ग भी वृहत रूप से इस आयोजन को मनाने तैयारियां कर रहा है, तथा व्यापक रूप से इसका प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है,एवं शक्ति शहर के सामुदायिक भवन में गबेल समाज द्वारा होने वाले इस कबीर प्राकट्य महोत्सव के आयोजन को लेकर समाज ने सभी स्वजातीय बंधुओं को सपरिवार 14 जून के समस्त कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील भी की है